तेलंगाना पंजाबी सभा का ग्रैंड बैसाखी मेला 13 को

हैदराबाद, तेलंगाना पंजाबी सभा द्वारा प्रमुख वार्षिक समारोह बैसाखी मेला-2025 का भव्य आयोजन रविवार, 13 अप्रैल को एचआईसीसी नोवोटेल में किया जाएगा। तेलंगाना पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से शाम 6.30 बजे से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक उत्सव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

तेलंगाना पंजाबी सभा के अध्यक्ष रविंदर सिंह सरना ने सिकंदराबाद स्थित रॉयल रेव होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैसाखी मेला पंजाबी समुदाय के नववर्ष के उत्सव का प्रतीक है। इस वर्ष हम इस उत्सव को नए स्तर पर ले जा रहे हैं, जिसमें गीत-संगीत, नृत्य तथा हास्य के साथ सांस्वफढतिक गौरव से भरी अविस्मरणीय सांस्कृतिक संध्या होगी।

बैसाखी मेला-2025: पंजाबी संस्कृति का भव्य उत्सव

इसमें जाने-माने गायक गुरदास मान भावपूर्ण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसी कड़ी में दर्शकों को रोमांचित तथा प्रफुल्लित करने के लिए स्टैंडअप कामेडियन शशि धीमान की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। पटियाला की प्रसिद्ध नफत्य मंडली द्वारा भांगड़ा और गिद्दा का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैसाखी मेला में पंजाबी समुदाय सहित तीन से चार हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

सभा के सलाहकार सुरेंदर पाल सिंह सलूजा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पंजाब की समफद्ध परंपराओं को बढ़ावा देते हुए राज्य के पंजाबियों के बीच एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी, बैसाखी और दिवाली मिलन जैसे जीवंत त्योहारों के आयोजन की विरासत के साथ तेलंगाना पंजाबी सभा ने सांस्वफढतिक उत्सव, सामाजिक मेलमिलाप में पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें… सांस्कृतिक संध्या के साथ टीकेआर एजुकेशनल सोसाइटी ने मनाया वार्षिकोत्सव

इसी कड़ी में बैसाखी मेला-2025 के आयोजन के बीच पंजाबी संस्वफढति का उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सवों से परे तेलंगाना पंजाबी सभा सामुदायिक कल्याण, आपदा राहत में योगदान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और सामाजिक कारणों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अवसर पर तेलंगाना पंजाबी सभा के महासचिव जोंगिदर सिंह मुजराल, उपाध्यक्ष रविंदर सिंह अरोरा, प्रेम कुमार कपूर, हरीश सेठी, सुरेंदर सिंह मखीजा, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, गुरुचरण सिंह बग्गा, संजय कुमार तलवार सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button