तेलंगाना आरटीसी का डिजिटल कदम बनाएगा यात्रा को अधिक सुविधाजनक

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) डिजिटल युग में यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

निगम जल्द ही बसों और प्रमुख बस स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह सुविधा खासतौर पर युवाओं और डिजिटल उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है, जो यात्रा के दौरान या इंतज़ार के समय इंटरनेट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जानकारी के अनुसार, यह प्रस्ताव अभी प्रबंधन स्तर पर विचाराधीन है और इसका मक्सद भारतीय रेलवे की तरह फ्री वाईफाई मॉडल को आरटीसी में भी लागू करना है। वर्तमान में निगम की कुछ लहरी एसी बसों में ही यह सेवा उपलब्ध है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में चलती हैं। अब इसे शहरी बसों, इंटरसिटी सेवाओं और प्रमुख बस टर्मिनलों तक विस्तार देने की योजना है।

यह भी पढ़ें… पीसीसी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने राजेश कुमार अग्रवाल

आर्थिक लाभ के साथ यात्रियों को मिलेगा मनोरंजन

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कई टेक्नोलॉजी कंपनियों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, लेकिन फिलहाल किसी के साथ समझौता नहीं हुआ है। योजना पर काम जारी है और इसके क्रियान्वयन में कुछ और समय लग सकता है। बताया गया कि बसों में फ्री वाईफाई के साथ-साथ यात्रियों को ऑनबोर्ड एंटरटेनमेंट का भी लाभ मिलेगा। फिल्में, म्यूज़िक और अन्य कंटेंट के माध्यम से जहां यात्रियों का सफर रोचक होगा, वहीं इस कंटेंट के साथ दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से आरटीसी को राजस्व मिलेगा।

इस योजना में रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के तहत सेवा प्रदाता और आरटीसी दोनों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। फिलहाल निगम इस पर निर्णय ले रहा है कि इस सेवा को सबसे पहले शहर की साधारण बसों, इंटरसिटी रूट्स पर या बड़े बस अड्डों और लंबी दूरी की लग्जरी एसी बसों में शुरू किया जाए। एक बार योजना पर मुहर लगने के बाद यह सेवा न केवल यात्रियों को जोड़ने का आधुनिक जरिया बनेगी, बल्कि आर्थिक संकट झेल रही आरटीसी के लिए भी आमदनी का नया जरिया साबित हो सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button