अबू धाबी हमले में तेलंगाना का युवक घायल
करीमनगर, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरान द्वारा किए गए एक हमले में तेलंगाना का युवक घायल हो गया। घायल युवक के माता-पिता ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजन्ना सिरसिल्ला जिले में पोथिरेड्डीपल्ले गाँव के निवासी एन राजेश्वर राव इस हमले में घायल हो गए। हवाई अड्डे के हाउसकीपिंग विभाग में काम करने वाले राव ने अपने माता-पिता को बताया कि उन्हें और कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
पिता प्रभाकर राव ने बताया कि मेरा बेटा एक साल से वहाँ काम कर रहा है। वह हवाई अड्डे पर काम करता है। हमले में उसे चोटें आईं। उसने वीडियो कॉल पर हमसे बात की लेकिन वह हमें अपनी चोटें नहीं दिखा रहा है। मैं चाहता हूँ कि मेरा बेटा जल्द से जल्द घर लौट आए। राव के माता-पिता ने भारत सरकार से उनके बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद के बाचुपल्ली में भीषण आग, 50 फर्नीचर दुकानें जलकर खाक
सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे यात्रियों के एक समूह ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। मदीना की यात्रा कर चुके तीर्थयात्रियों ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



