दस बहाने करके पी ले नींबू जल

Ad

सुबह खाली पेट नींबू पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला एक ऐसा ड्रिंक है, जो सादे पानी की तुलना में थोड़ा स्वादिष्ट होता है। जो लोग इसे नहीं पीते, एक बार इसकी शुरुआत करके देखें, तो पाएंगे कि लगातार कई दिन इसका सेवन करने से हमारी पाचनक्रिया दुरुस्त रहती है। त्वचा में नई चमक आती है। हमें दिनभर थकान नहीं लगती और पेट भरा रहता है। यह कोई मैजिक तो नहीं है, लेकिन इस छोटे से नुस्खे से आप कई तरह के लाभ पा सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

नींबू में मौजूद विटामिन सी, हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। प्रतिदिन इसका सेवन हमारी सेहत को एक सुरक्षा कवच देता है।

दिल की सेहत के लिए है अच्छा

लेमन में मौजूद पोटेशियम और विटामिन सी हमारे रक्त प्रवाह को सही रखते हैं। यह ऑक्सीडेटिव होता है, तनाव को घटाता है। कोशिकाओं की मरम्मत करता है और हमारे कार्डियोवेस्कुलर स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

फूल एनर्जेटिक है

कॉफी और दूसरे एनर्जी ड्रिंक में कैफीन होती है। नींबू कैफीन रहित होता है। इससे एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है। इसकी महक हमारे मूड को तरोताजा कर देती है। पाचनक्रिया भी दुरुस्त करता है, नींद दूर भगाता है।

त्वचा की चमक बढ़ाए

सुबह के समय खाली पेट पीया गया नींबू पानी हमारे शरीर के पानी की जरूरत को तो पूरा करता ही है, हमारी त्वचा को भी नमी देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इसका सहायक बनता है। लंबे समय तक अगर इसका सेवन किया जाए तो त्वचा अंदर से स्वस्थ होती है तथा ज्यादा साफ और चमकीली होती है।

वजन घटाए

वजन घटाने के लिए यह एक उपयोगी और कारगर तरीका है। खाना खाने से पहले एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से आप भूख से कम खाते हैं और इस तरह कम खाने से ज्यादा डायटिंग करने की जरूरत नहीं होती।

नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें

इसकी ताजा, सुगंधित भीनी-भीनी खुशबू हमें तरोताजा रखती है और इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारी आंतों की सफाई का काम करते हैं। चूंकि एसिडिक लेमन जूस मुंह की सफाई करता है और दांतों को सुरक्षा देता है।

बॉडी डिटॉक्स करे

हमारे शरीर में लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने की एक प्राकृतिक क्षमता होती है। नींबू पानी उसके काम को सरल बनाता है। यह मल त्याग नियमित करता है और लिवर की प्राकृतिक प्रक्रिया को सपोर्ट देता है, जिससे शरीर में संतुलन बना रहता है।

विटामिन सी का स्रोत

विटामिन सी से भरपूर नींबू हमारे प्रतिदिन विटामिन सी की कमी पूरी कर सकता है। विटामिन सी हमें सर्दी से बचाता है और हमारी त्वचा में कोलेजन को मजबूती देता है। सिर्फ एक गिलास नींबू पानी हमारे लिए एक नैचुरल बूस्टर है। बारिश के दिनों में जब बीमारियां सिर उठाती हैं तो यह हमें उनसे बचाता है।

पाचनक्रिया दुरुस्त करे

सुबह के समय कुछ लोगों को यह समझ में नहीं आता कि उन्हें खाली पेट क्या लेना चाहिए? थो चाय या कॉफी की बजाय अगर नींबू पानी लिया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है। यह एसिडिटी दूर करके हमारी पाचनक्रिया को दुरुस्त करता है और यह वर्कआउट से पहले का स्ट्रेचिंग है, जो पेट दर्द से राहत दिलाता है और पूरे दिन के लिए हमें ऊर्जा देता है। हमारी पाचनक्रिया दुरुस्त होगी, तभी भोजन में लिए गए पोषक तत्व हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत बन सकते हैं।

पानी का स्वाद बढ़ाए

खाली पानी पीने में हमें स्वाद नहीं आता, यही वजह है कि लोग उनके शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है, वो दिनभर में उतना पानी नहीं पीते। पानी में थोड़ा-सा नींबू निचोड़िए, कांच के गिलास में डाला गया नींबू पानी हमें खुद ब खुद अपनी ओर आकर्षित करता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू, खट्टा स्वाद और सादे पानी की तुलना में एनर्जी से भरने वाला इसका स्वाद हमसे कहता है कि हमें इसे हर हाल में पीना चाहिए। इसलिए जब पानी पीने की इच्छा ज्यादा न हो तो और शरीर को पानी की जरूरत हो तो नींबू पानी पीएं।

यह भी पढ़े: बनाएँ विभिन्न तरह के अचार

सावधानी रखें

हालांकि नींबू पानी सभी के लिए एक सुरक्षित विकल्प है, पर अगर इसे ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो इसका दांतों के इनेमल पर बुरा असर होता है। कुछ लोगों को इससे एसिडिटी हो सकती है। दांतों में ज्यादा सेंसिविटी के कारण कैविटी हो सकती है। कुछ लोगों के लिए खाली पेट नींबू पानी, सीने में जलन या एसिडिटी की वजह बन जाती है। कुछ के लिए यह पेट दर्द का वायस बनती है, तो कुछ को इसे पीने के बाद बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है। नींबू पानी मुंह के अल्सर में नुकसानदेय होता है और कुछ लोगों का इससे गला भी खराब हो सकता है। बहरहाल अगर आपको नींबू पानी पीने में कोई समस्या नहीं है तो नींबू पानी पीएं।

-रेखा देशराज

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button