Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से अधिक में देरी

नयी दिल्ली, घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिन के दौरान छह आगमन और चार प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई हैं। उड़ानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24.कॉम के अनुसार, 270 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई और प्रस्थान उड़ानों का औसत विलंब समय 29 मिनट रहा।

यह भी पढ़े: दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हवाईअड्डे पर दृश्यता में सुधार हो रहा है, हालांकि कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों के प्रस्थान में देरी हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button