फ्रीडम ऑयल्स द्वारा वितरित की जाएंगी दस हजार इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं
हैदराबाद, पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव को प्रोत्साहन देने के लिए फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स द्वारा भगवान श्रीगणेश की दस हजार इको फ्रेंडली तथा सीड प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी।
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स के विपणक और रिफाइनर जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड (जीईएफ इंडिया) ने टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के एक हिस्से के रूप में 10,000 पर्यावरण अनुकूल गणेश जी के बीज बॉक्स वितरित करने का निर्णय लिया है। फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स द्वारा हैदराबाद में 5,000 तथा बैंगलोर में 5,000 पर्यावरण -अनुकूल बीज श्रीगणेश बॉक्स वितरित किए जाएंगे।

इस कड़ी में फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स के डीजीएम मार्केटिंग चेतन पिंपलखुटे ने टीम के साथ शहर के रिज टावर्स, माई होम ज्वेल, वन सिटी, साईं मिथर टावर्स, कृष्णकुंज गार्डेनिया, मलेशियन टाउनशिप्स रेन ट्री पार्क, स्वान लेक अपार्टमेंट, रेनबो विस्टा, जनप्रिया मेट्रोपोलिस अपार्टमेंट्स, सैटेलाइट अपार्टमेंट, वर्टेक्स प्राइम, रेनबो विस्टा रॉक गार्डन आदि जैसे शहर के विभिन्न हिस्सों स्थित अपार्टमेंट परिसरों में पर्यावरण के अनुकूल बीज गणेश वितरित करने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ लोग मिट्टी से निर्मित घुलनशील तथा बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं रखना शुरू कर रहे हैं। गमले में विसर्जित करने के बाद यह प्रतिमाएं पौधे का रूप ले लेती हैं।

फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स के सेल्स एंड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.चंद्रशेखर रेड्डी ने इस संदर्भ में कहा भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को अपने घरों में रखकर गणेशोत्सव मनाना हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। लोगों को पारंपरिक उत्साह के साथ त्योहार मनाने और पर्यावरण की रक्षा करने में सहयोग करने के लिए फ्रीडम हेल्दी कुकिंग ऑयल्स पर्यावरण अनुकूल बीज गणेश मूर्तियों का वितरण छह वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी हम दस हजार मूर्तियों को वितरित करते हुए इन उत्साह तथा उल्लास के पर्व को ग्रीन गणेश पहल के साथ लोगों को टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



