शिवाजी जयंती शोभायात्रा के दौरान अंबरपेट में तनाव

हैदराबाद, छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कल रात अंबरपेट में कुछ देर के लिए तनाव फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा में लाउड स्पीकर की आवाज को लेकर स्थानीय मस्जिद में नमाज अता कर रहे कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और लाउड स्पीकर बंद करने के लिए जोर दिया। इस मामले को लेकर देखते ही देखते दोनों वर्गों के बीच बहस हो गई और दोनों वर्गों ने आपस में एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि जुलूस पर पत्थर बरसाए गए, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। नारेबाजी के कारण आस-पास के क्षेत्रों में तनाव फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारेबाजी कर रहे दोनों वर्गों को तितर-बितर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों वर्गों के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस के हस्तक्षेप के चलते शांति बहाल की गई। स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। नगर पुलिस ने चेताया कि साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button