तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा-निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा सम्मान व गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान (एनजीओ मीट) कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में तेरापंथ भवन, डी.वी. कोलोनी, सिकंदराबाद में किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष नमिता सिंघी ने सभी का स्वागत किया। प्रथम चरण प्रेरणा सम्मान में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों में आध्यात्म के संस्कारों का बीजारोपण किया। उनकी संतानें संयम मार्ग पर अग्रसर होकर तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित हुईं। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सज्जन चोरड़िया, गट्टुदेवी, सुमन दूधोड़िया, कमला संकलेचा, जीवनी देवी, सुनीता आंचलिया शामिल रहीं।
महिलाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काव्या रेड्डी (अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन की चेयरपर्सन तथा केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पत्नी) व भाजपा सह कोषाध्यक्ष विजय सुराणा की विशेष उपस्थिति रही। काव्या किशन रेड्डी ने कहा कि महिलाओं की प्रगति और आत्मनिर्भरता समाज की उन्नति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
दूसरे चरण गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान (एनजीओ मीट) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरों की गृह लक्ष्मी यानी गृहणियों को पारिवारिक, सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर सुदृढ़ बनाना था। परिवार की रीढ़ होने के वावजूद उन्हें कामकाजी, डिग्री धारी महिलाओं से कम आंकना उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचाना है। एक गृहणी का भविष्य सुरक्षित हो, उसे वही सम्मान व अधिकार मिले, जो एक कामकाजी महिला को मिलता है, के तहत हैदराबाद के विभिन्न महिला संगठन कार्यक्रम का हिस्सा बनें। एक पैनल डिस्कशन में इस विषय पर चर्चा-परिचर्चा की गयी कि कैसे एक गृहणी के स्वाभिमान के लिए प्रशासन नयी योजनाएँ लाए, समाज व परिवार की सोच बदले। पैनल डिस्कशन में प्रबुद्ध पैनलिस्ट लेखा बैद, रेखा बम्बोली, डॉ. आश्मा, टीना शाह, अल्का चौधरी ने भाग लिया। इसमें मध्यस्थता की भूमिका नीतू नाहटा ने निभायी।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी ने किया महिला स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
कार्यक्रम में जैन बहू मंडल और हरियाणा नागरिक संघ रहे शामिल
जैन बहू मंडल, हरियाणा नागरिक संघ, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जमाते-ए-इस्लामी हिंद, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल, अग्रणी महिला मंच, माथुर वैश्य इंटरनेशनल, जीतो लेडिज विंग, हम सोच, गुजराती सेवा मंडल, स्वामी नारायण मंदिर, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, महावीर इंटरनेशनल उड़ान, अम्बेस गुरु मेवाड़ महिला मंडल, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, महावीर इंटरनेशनल अतुल्य, जेसीआई सिकंदराबाद पैराडाइज, श्री गुजराती सेवा मंडल, स्वामीनारायण मंदिर रसूलपुरा बालमराई ,गोवर्धननाथजी हवेली महिला मंडल, गुजराती भगिनी समाज, हैदराबाद सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन, राष्ट्रीय आत्म ध्यान शिविर, श्री ऋषभ बालिका मंडल, माता मरुदेवी जैन महिला मंडल, महावीर इंटरनेशनल सिकंदराबाद, ब्यावर महिला मंडल, माथुर वैश्य महिला मंडल, तेलंगाना स्टेट, भारतीय जैन संगठन, पोरवार समाज महिला मंडल, गुजराती महिला मंडल, वैष्णव मंडल, प्रतिभा बहू मंडल, संगम फाउंडेशन एकादशी महिला मंडल, मारवाड़ी महिला संगठन, लोहाना महिला मंडल, नारायण सेवा संस्थान, धरोहर, भाटिया मित्र मंडल, डायनामिक महिला मंडल व अन्य ने इसमें हिस्सा लिया।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सभी संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष नमिता सिंघी, मंत्री निशा सेठिया, रीटा सुराणा, कविता आच्छा, शीतल सांखला, मीनाक्षी सुराणा, मनीषा सुराणा, संतोष गुजरानी, डिंपल जैन, हेमा मालू, पायल पारख, रेखा संकलेचा, वर्षा बैद, चंदन कोठारी, विनयश्री सुराणा, नीरा कोठारी, अंजू गोलेच्छा, हेमा सुतलिया व अन्य की उपस्थिति रही। प्रथम चरण का संचालन रेखा संकलेचा व डिंपल जैन ने तथा द्वितीय चरण का संचालन कविता आच्छा व निशा सेठिया ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री निशा सेठिया ने दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



