आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश : हैदराबाद की महिला समेत 13 गिरफ्तार

हैदराबाद, दो तेलुगु राज्यों में आतंकी नेटवर्क के मामले में एक बार फिर से हैदराबाद का लिंक सामने आया है। गौरतलब है कि विजयवाड़ा पुलिस ने कल इस मामले में मो. रहमतुल्ला शरीफ, मो. दानिश और मिर्जा सोहेल को गिरफ्तार किया था। इन तीनों के आतंकी नेटवर्क से संबंध है। इन तीनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हैदराबाद के मल्लापल्ली से आयशा बेगम उर्फ सईदा बेगम को गिरफ्तार किया।

विजयवाड़ा पुलिस ने आतंकी नेटवर्क को लेकर कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इनमें से मिर्जा सोहेल बेग (हैदराबाद), शादमान दिलकश (बिहार) सईदा बेगम (हैदराबाद), अल हकीम शुकुर (विदेशी हैंडलर), लकी अहमद (दिल्ली), अब्दुल सलाम (कर्नाटक), शरत खान व शेख फेसर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें… पुराने शहर में छिटपुट हिंसक घटनाओं से लोग परेशान

विदेशी हैंडलर के संपर्क में था मुख्य आरोपी

आरोपियों के खिलाफ अदालत में दायर की गई रिमांड रिपोर्ट में सनसनीखेज तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जा सोहेल बेग सोशल मीडिया के जरिए अल हकीम शुकुर नाम के विदेशी हैंडलर के संपर्क में था। पुलिस ने पाया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस (भारतीय उप महाद्वीप में अलकायदा) से जुड़े होने के नाते जिहादी गतिविधियों में शामिल थे। विदेशी हैंडलर ने उन्हें बीईएनएक्स सीओएम ग्रुप में शामिल कर जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए निर्देश दे रहा था। इस आतंकी नेटवर्क के मामले में आयशा बेगम की भूमिका भी अहम बताई जा रही है।

आयशा बेगम विदेशी हैंडलर अल हकीम शुकुर से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग राज्यों में युवाओं को रेडिकलाइज करने की जिम्मेदारी निभा रही थी। तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों के करीब 42 युवाओं का एक सीकरेट ग्रुप बनाया गया था। वह सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने और आतंकवादी सोच का प्रचार करने में अहम भूमिका निभा रह थी। उसने ही सोहेब बेग, शरीफ और दानिश जैसे युवाओं को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों के तौर पर काम करने के लिए दिशा-निर्देश कर रही थी। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए देशभर में 9 विशेष पुलिस दलों को भेजा गया, जो स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तलाशी अभियान चला रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button