प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से शिक्षा को सशक्त बना रहा है टीजीबीआईई : कृष्ण आदित्य

हैदराबाद, तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीजीबीआईई) के सचिव कृष्ण आदित्य ने कहा कि बोर्ड द्वारा जमीनी स्तर पर शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई सुधारात्मक उपाय शुरू किए गए हैं। बोर्ड ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 430 सरकारी, क्षेत्रीय तथा निजी जूनियर कॉलेजों में विभिन्न प्रगतिशील कदम उठाए हैं।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टीजीबीआईई सचिव कृष्ण आदित्य ने कहा कि बोर्ड प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख छात्रों को शिक्षा प्रदान करते हुए तथा छात्र-केंद्रित सेवाएं लागू करके उनके शैक्षणिक हितों की रक्षा कर रहा है। आधुनिकीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बोर्ड ने सभी सरकारी जूनियर कॉलेजों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की है, ताकि पारदर्शी, सुरक्षित तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी, 2025 में टीजीबीआईई ने शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी करने के लिए मुख्यालय में अत्याधुनिक कमांड कंट्रोल रूम (सीसीआर) की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की लहर : महेश कुमार गौड़

31 मॉनिटर व वीडियो वॉल से परीक्षाओं पर नजर

इन दिनों आईपीई-2026 के तहत चल रही इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लगभग 35 लाइब्रेरियन और 35 तकनीशियन प्रतिदिन सुबह 7.30 से शाम 6 बजे तक सीसीआर में परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। लगभग 31 मॉनिटर्स और एक वीडियो वॉल का उपयोग किया गया है। सभी सरकारी कॉलेजों को क्षेत्रवार एकीकृत किया गया है। जांच के दौरान प्रभावी निगरानी के लिए सभी कैमरे सीसीआर के साथ एकीकृत हैं। सामान्य परीक्षाओं के लिए 1,440 और व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए 484 व्यावहारिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

परीक्षाओं के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संदर्भ में सीसीआर मॉनिटरिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यवाहियाँ भी की गईं। इनके तहत अनियमितताओं के कारण 83 परीक्षकों को परीक्षा कार्यों से हटाना तथा 5 परीक्षा केंद्रों को निरस्त करते हुए छात्रों को पास के केंद्रों में समायोजित करना आदि शामिल है। कमांड कंट्रोल वास्तविक समय की निगरानी सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाओं को सुनिश्चित करता है। यह पहल कदाचार को रोकने तथा छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए टीजीबीआईई की शिक्षा को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button