टीजीएसआरटीसी : एसी व डीलक्स बसों में 30 प्रतिशत छूट

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने ईंधन संकट के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों से जूझ रहे नगरवासियों को राहत देते हुए मेट्रो एसी और मेट्रो डीलक्स बसों के किराए में 30 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

निगम के प्रबंध निदेशक वाई. नागिरेड्डी ने बताया कि मौजूदा हालात में लोगों को पेट्रोल के लिए घंटों कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नागरिकों से निजी वाहनों के बजाय सुरक्षित, सस्ती व आरामदायक यात्रा के लिए आरटीसी बसों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब कम दरों में आरटीसी बसें उपलब्ध हैं, तो पेट्रोल के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें जनता का ध्यान भटकाने फार्मूला ई रेस का मामला उठाया गया : केटीआर

बताया गया कि यह फैसला विशेष तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो रोजाना पेट्रोल की कमी और ट्रैफिक जाम से परेशान हो रहे हैं। इस छूट के जरिए न केवल यात्रियों के खर्च में कमी आएगी, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधा भी मिलेगी। नागी रेड्डी ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों में खड़े होकर समय बर्बाद करने के बजाय बसों से यात्रा करना अधिक सुविधाजनक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button