महाशिवरात्रि पर टीजीएसआरटीसी चलाएगा 2243 विशेष बसें
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहननिगम (टीजीएसआरटीसी) द्वारा महाशिवरात्रिपर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के 43 शिव मंदिरों के लिए 2,243 विशेष बस सेवाएँ संचालितकरने का निर्णय़ लिया गया। यह बस सेवाएं 14 से 16 फरवरी तक चलाई जाएगी।निगम के महानिदेशक नागी रेड्डीने बताया कि महापर्व को ध्यान में रखते हुए श्रीशैलम के लिए 781, वेमुलवाड़ा के लिए 416,येडुपायला के लिए 249, कीसरागुट्टा के लिए 326,वेलाला के लिए 127 तथा कालेश्वरम के लिए 71 विशेष बसें संचालित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त कोमूरावेली, आलमपुर, उमामाहेश्वरम, पालकुर्तीऔर रामप्पा सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के लिए 273 बस सेवाएंउपलब्ध रहेंगी। हैदराबाद से श्रीशैलम जाने वाली विशेष बसें महात्मा गांधी बसस्टेशन (एमजीबीएस), जुबली बस स्टेशन (जेबीएस), सेंट्रल बस स्टेशन (सीबीएस), आईएस सदन, केपीएचबी तथा बीएचईएल से उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिएप्रमुख प्रस्थान केंद्रों पर टेंट, बैठने की व्यवस्था,पेयजल तथा सार्वजनिक घोषणा प्रणाली कीव्यवस्था भी की जाएगी।बताया गया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार विशेष बसोंके किराए में अधिकतम 1.5 गुना तक बदलाव किया गया है।
श्रीशैलम के लिए सर्वाधिक 781 सेवाएँ
हालांकि नियमित सेवाओं के किराए में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। परिवर्तित किराया केवल 14 से 16 फरवरी तक संचालित विशेष बसों पर ही लागूरहेगा, जबकि येडुपायला जाने वाली विशेष सेवाओं के लिए यह 15 से 17 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।आज बस भवन में नागी रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों केसाथ महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने का भीनिर्देश देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 208 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है आवश्यकता अनुसारअतिरिक्त सेवाएँ उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।
साथ ही स्पष्ट किया गया कि राज्यसरकार की महिला निःशुल्क यात्रा योजना, पर्व अवधि के दौरानपल्लवेलुगु, एक्सप्रेस, सिटी ऑर्डिनरीऔर मेट्रो एक्सप्रेस बसों में लागू रहेगी। टिकट ऑनलाइन http://www.tgsrtcbus.in/ के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यात्री 040-69440000तथा 040-234500332 नंबरों पर संपर्क करने काभी जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े– ऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



