टीजीएसआरटीसी की नई पहल यात्रादान : मंत्री ने किया पोस्टर जारी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने यात्रादान नामक योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, त्योहारों व अन्य शुभ अवसरों पर अनाथों, बेसहारा वृद्धों, दिव्यांगजनों और गरीब छात्रों को तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक यात्राओं पर ले जाने के लिए दान दे सकते हैं। दानकर्ताओं द्वारा दी गई राशि के अनुसार टीजीएसआरटीसी द्वारा बस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

आज यहां परिवहन एवं बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने यात्रादान योजना के पोस्टर का विमोचन करते हुए मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि यह कार्यक्रम एक सामाजिक सेवा के तहत आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कॉरपोरेट कंपनियों से सीएसआर के अंतर्गत यात्रादान निधि में योगदान देने की अपील की तथा व्यक्तियों से भी विशेष अवसरों पर इस योजना का लाभ उठाने और जरूरतमंदों को यात्राओं का उपहार देने का आग्रह किया।

टीजीएसआरटीसी का मानवता संग सेवा का अभिनव प्रयास

टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वी.सी. सज्जनार ने बताया कि यात्रादान देश में अपनी तरह की पहली योजना है। यह केवल सामाजिक सेवा ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज को मानवता का उपहार देने का प्रयास है। अनाथों और गरीब छात्रों के लिए यह अनुभव जीवनभर यादगार रहेगा।कार्यक्रम के तहत यात्रादान निधि में मंत्री पोन्नम प्रभाकर और वी.सी. सज्जनार ने 1-1 लाख रुपये का दान दिया।

मंत्री का दान अनाथों व गरीब छात्रों की यात्राओं पर व्यय किया जाएगा, सज्जनार का दान अक्षय विद्या फाउंडेशन के माध्यम से छात्रों को हैदराबाद स्थित साइंस सेंटर की शैक्षिक यात्रा हेतु परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में उपयोग किया जाएगा। अवसर पर टीजीएसआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मुनि शेखर, राजशेखर, वेंकन्ना, वित्त सलाहकार विजय पुष्प व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बताया गया कि कार्यक्रम के संचालन हेतु निगम ने एक विशेष कोष की स्थापना की है।

यह भी पढ़े : भेदभाव के बिना मनाये जाते हैं हिन्दुओं के त्यौहार : इंद्रसेना रेड्डी

इसमें जनप्रतिनिधि, कॉरपोरेट कंपनियाँ, एनआरआई, संघ, एवं एनजीओ भी प्रायोजक बनकर योगदान दे सकते हैं। इस योगदान से अनाथ, वृद्ध, दिव्यांग और गरीब छात्रों को तीर्थस्थलों एवं पर्यटन यात्राओं पर ले जाया जाएगा। दानदाताओं द्वारा दी जाने वाली राशि के आधार पर निगम एसी, सुपर लग्जरी, डीलक्स तथा एक्सप्रेस बसें उपलब्ध कराएगा। बसों की बुकिंग यात्रा कम-से-कम एक सप्ताह पूर्व करनी होगी। इसके लिए स्थानीय आरटीसी डिपो अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 040-69440000 / 040-23450033 पर अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button