ठाणे : आदिवासी लड़की को शादी के लिए बेचा, पति समेत तीन गिरफ्तार

Ad

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की का अपहरण करने, शादी करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसके पति को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि नाबालिग को ठाणे के भिवंडी से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले में शादी के झांसे में एक व्यक्ति को बेच दिया गया। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का शोषण उसकी अत्यधिक गरीबी और माता-पिता के मौजूद नहीं होने कारण हुआ। आरोप है कि 26 फरवरी को एक एजेंट और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया था, जिन्होंने शादी के जरिए बेहतर जीवन का वादा किया था, लेकिन बाद में उसे बीड के पाटोदा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेच दिया।

यह भी पढ़े: हैदराबाद : रिश्वतखोरी के मामले में वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार

प्राथमिकी में कहा गया है कि 27 फरवरी को नाबालिग लड़की को कथित तौर पर धमकाकर जबरन अवैध विवाह के लिए मजबूर किया गया और 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच उसके पति भाऊसाहेब तांबे ने उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा तथा उससे दुष्कर्म किया। पाडघा थाने के निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने बीड और भिवंडी के रहने वाले तांबे तथा तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, बाल विवाह निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button