Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बेगम बाजार में अग्रवाल मंच का 197वाँ निः शुल्क मेडिकल कैंप

हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच का 197वाँ विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप बेगम बाजार स्थित मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय (हाई स्कूल) में सम्पन्न हुआ। मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैंप का उद्घाटन प्रायोजक राधेश्याम गुप्ता, मंगतराय रामकुमार द्वारा भारत माता और अग्रसेनजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कैंप का अवलोकन किया।

अवसर पर केयर हॉस्पिटल के डाक्टरों ने रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, 2डी ईको, सामान्य रोग, हड्डी रोग, स्त्रा रोग, बाल रोग, हृदय रोग का परीक्षण किया गया। 64 मरीजों का ईसीजी और 57 मरीजों का 2डी ईको परीक्षण किया गया। स्वरूप आई केयर सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण कर नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान किया। इसमें 31 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। अवसर पर एशियन इनटी केयर सेंटर, बेगमपेट के डॉक्टरों ने कान-नाक-गले के रोगियों को सेवा उपलब्ध कराई। सेवा भारती चैरिटेबल हॉस्पिटल, सीतारामबाग के डॉ. शशि रानी ने दाँतों की जाँच की। डॉ. जायसवाल होम्योपैथिक एंड डेंटल क्लीनिक ने रोगियों का होम्योपैथिक विधि से निदान किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में बसंत पंचमी पर कान्यकुब्ज समाज का भव्य उपनयन समारोह

वासवी फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ. पी. रवि के नेतृत्व में फिजियोथैरेपी सेवा उपलब्ध करायी गई। भवानी ग्रुप की टीम द्वारा निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयीं। शिविर में 275 लोगों ने सेवा का लाभ लिया। मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय के प्रबंधन और कर्मियों ने इसमें सहयोग दिया। मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अवसर पर संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, उमाशंकर गोयनका, सह संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल, सुरेश गोयल, सुरेश गोयल, पवन कुमार पोद्दार, अरुण विजयवर्गीय, अरुण विजयवर्गीय, डॉ. रवि, जितेंद्र गोयल, हर्ष गोयनका, मनोज सिंह, पंकज संघी, सीए हरि गोविंद प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button