रामचरणजी महाराज का 307वाँ जन्मोत्सव मनाया गया

हैदराबाद, विजयवर्गीय समाज (तेलंगाना) के तत्वावधान में रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक श्री 1008 रामचरणजी महाराज का 307वाँ जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। यहां चूड़ी बाजार स्थित श्री खेमदास मठ में आयोजित कार्यक्रम में अत्तापुर की सुन्दरकांड सत्संग समिति द्वारा सुन्दरकांड पाठ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पाठ का समापन हनुमान चालीसा के साथ हुआ।

अवसर पर दीप प्रज्वलन श्री खेमदास मठ के महंत श्री मनूदासजी महाराज द्वारा किया गया। महाराज ने मठ की जानकारी देते हुए दक्षिण में हुए रामस्नेही संप्रदाय के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अवसर पर महाराज का स्वागत विजयवर्गीय समाज द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… आरबीवीआरआर महिला कॉलेज में रसायन विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में सुनील विजयवर्गीय, भगवानदास विजयवर्गीय, आनंद विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, कमल विजयवर्गीय, मनीष विजयवर्गीय, मुकेश विजयवर्गीय, प्रेम विजयवर्गीय, राजू विजयवर्गीय, संजय विजयवर्गीय, सतीश विजयवर्गीय, सुभाष विजयवर्गीय, सुनील (सन्नी) विजयवर्गीय, श्याम सुन्दर विजयवर्गीय, जितेन्द्र विजयवर्गीय एवं दिनेश विजयवर्गीय सहित महिला मंडल व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button