भारत विकास परिषद की आदेश्वर शाखा ने की सभा
हैदराबाद, भारत विकास परिषद की आदेश्वर शाखा द्वारा रॉयल रवि होटल स्पाइस गार्डन में साधारण सभा का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवकार महामंत्रोच्चार के साथ साधारण सभा आयोजित हुई। अवसर पर सर्वसम्मति से 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर इम्पीरियल गार्डन एवं प्रदर्शनी मैदान में लिम्ब कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इम्पीरियल गार्डन में शिविर का आयोजन नेमीचंदजी धापू देवी पोकरणा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मोतीलाल गौतमचंद संदीप संघवी पोकरणा परिवार के सौजन्य से किया जाएगा। प्रदर्शनी मैदान में फतेहचंद अनिल आशा कटारिया परिवार के सौजन्य से लिम्ब कैम्प आयोजित होगा। भारत विकास परिषद ने लाभार्थी परिवारों का आभार जताया है। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष जैन रत्न माणक समदरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें… श्री गौतम स्वामी का शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन आयोजित
सभा में सज्जनराज भंडारी, दिलीप मखाना, विनोद संचेती, अशोक लुणावत, भरत मेहता, सुरेश गांधी, नवीन लुंकड़, वीरेन्द्र सुराणा, प्रेम मरलेचा, देवेन्द्र कटारिया, रमेश लुणावत, राकेश लुणावत, ज्योति मखाना, पुष्पा कोठारी, स्वाति सुखानी, मनीषा सुराणा, पुष्पा कटारिया, सपना सुराणा, दिव्या सिसोदिया, साक्षी गांधी, शशि लुणावत आदि उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



