हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दधिमती माता का प्राकट्योत्सव

Ad

हैदराबाद, दाहिमा समाज, हैदराबाद-सिकन्दराबाद, दाहिमा महिला मण्डल एवं दाहिमा युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में दाहिमा समाज की कुलदेवी दधिमती माताजी का प्राकट्योत्सव दाहिमा मंदिर, चूड़ी बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उक्त जानकारी आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंत्री सत्यप्रकाश डोबा ने दी। अध्यक्ष सुरेश गांधी ने बताया कि दधिमती माताजी प्राकट्योत्सव का शुभारंभ अभिषेक के साथ हुआ।

तत्पश्चात दाहिमा महिला मण्डल द्वारा संगीतमय माताजी का मंगलपाठ किया गया। समाज बन्धुओं द्वारा आयोजित भजन संध्या में संजय दाहिमा, राजू मुरारी दाहिमा, हरीश दाहिमा, अभिषेक सूंठवाल, श्रवण चीपड़ा, जगदीश व्यास, शत्रुघ्न तिवारी, राजेश तिवारी एवं निजामबाद के सुनील दाहिमा ने भजन प्रस्तुत किए। गायकों का समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शॉल प साफा द्वारा सम्मान किया गया। अवसर पर हैदराबाद से हनुमानजी की जन्मस्थली पम्पासरोवर अंजनादि पर्वत, कर्नाटक तक साइकल यात्रा करने पर ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र कुमार काकड़ा का शॉल एवं साफा द्वारा सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें… श्री विप्र सेवा संघ का नव वर्ष कैलेंडर विमोचित

अवसर पर श्रवण कुमार दाधीच, सोहनलाल पलोड, बाबूलाल खटोड़, भंवरलाल रिणवा, गोपाल डोबा पाल, राजगोपाल व्यास, जगदीश मालोदिया, श्यामसुन्दर काकड़ा, लक्ष्मीनिवास भेडा, हनुमान बोरायड़ा, दिलीप बोरायड़ा, सागर दाहिमा, आकाश व्यास, सुरेश गांधी, सत्यप्रकाश डोबा, अशोक शर्मा, दीपक काकड़ा, दिलीप ईटोदिया, खेमचंद करेशिया, श्यामसुन्दर तिवारी, मूलचन्द पाटोदिया, रामप्रसाद रिणवा, श्यामसुन्दर कण्ठ तिवारी, सुभाष करेशिया, सुरेश खटोड़, मधु गोठेचा, अभिलाष गांधी, मनीष गांधी, अमित पलोड, संजय खटोड़, मनीष सूंठवाल, नवनीत खटोड़, राधेश्याम गोठड़ीवाल, राजेश बोरायड़ा, रूपेश काकड़ा, राजगोपाल बोरायड़ा, गोपाल काकड़ा, रामकिशन चीपड़ा, रमेश तिवारी, सागर जोपट, सुनील ईटोदिया, श्रीगोपाल खटोड़, लोकेश दाधीच व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button