सृष्टि का मूल आधार सनातन हिन्दू धर्म : सत्या

Ad

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रदेश संगठन मंत्री जी. सत्या ने कहा कि विश्व में समय के साथ युग और पीढ़ियाँ बदलीं, कई प्रतापी आये और काल में समा गए, लेकिन हिन्दू धर्म आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।

कोठी स्थित विहिप प्रदेश कार्यालय में उगादि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जी. सत्या ने कहा कि आज भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीक दुनिया को संचालित कर रही हो, लेकिन सृष्टि का मूल आधार सनातन हिन्दू धर्म ही है। उन्होंने कहा कि वेदकाल से ही हिन्दू धर्म संपूर्ण विश्व के जीव-जगत को दिशा प्रदान करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि समय की गणना जैसे क्षण, मिनट, दिन, सप्ताह, माह और वर्ष का सटीक निर्धारण केवल धर्माचार्यों द्वारा ही संभव हुआ। भविष्य की घटनाओं का आकलन करने की क्षमता सनातन परंपरा में ही है।

कार्यक्रम के दौरान उगादि पर्व पर श्री पराभव नाम संवत्सर हिन्दू पंचांग जारी किया गया। पंचांग का विमोचन कांतेंद्र स्वामीजी द्वारा किया गया। विहिप के प्रदेश धर्माचार्य संपर्क विभाग के प्रमुख पागुडाकुला बालास्वामी ने कहा कि धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में ही सृष्टि का संतुलन बना हुआ है। उन्होंने युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाकर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के राज्य सह-कार्यदर्शी चिंतला वेंकन्ना, राज्य उपाध्यक्ष जगदीश्वर, धर्माचार्य क्षेत्र सह-प्रमुख हरिकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष चंदोजी राव, धर्म प्रचार क्षेत्र प्रमुख वेंकटेश्वर राव जाधव व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button