‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना है: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की राजनीति में एक अत्यंत परिवर्तनकारी घटना थी, जिसने लोगों तक तीन संदेश पहुंचाए जिनमें बढ़ती आर्थिक असमानता, गहराता सामाजिक ध्रुवीकरण और बढ़ता राजनीतिक अधिनायकवाद शामिल है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक पोस्ट में याद दिलाया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा तीन साल पहले श्रीनगर में गांधी के प्रेरणादायक भाषण के साथ समाप्त हुई थी।

145 दिनों से अधिक की यह यात्रा 12 राज्यों

रमेश ने पोस्ट में लिखा, ‘‘राहुल गांधी और 200 से अधिक भारत यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। ​​145 दिनों से अधिक की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आर्थिक असमानताओं में बढ़ोतरी, गहराता सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक अधिनायकवाद में वृद्धि के तीन संदेशों को लोगों तक पहुंचाने वाली यह यात्रा हमारे देश की राजनीति में एक अत्यंत परिवर्तनकारी घटना थी।’’

रमेश ने कहा कि यह यात्रा आने वाले दशकों तक याद रखी जाएगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई। कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की इस यात्रा में कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भाग लिया। (भाषा)

यह भी पढ़ेराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमित शाह का संदेश: लड़कियां हैं ताकत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button