Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

साल 2026 को लेकर कहती है भविष्य मालिका

ओड़िसा में भगवान चैतन्य महाप्रभु के पाँच शिष्य थे, जिन्हें पंच सखा कहते हैं। ये सभी भगवान जगन्नाथ के भक्त रहे हैं। इन्हीं में से एक थे- संत अच्युतानंद दास। उन्होंने भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यकाल पर अलग-अलग रचनाएं की हैं, जिन्हें भविष्य मालिका के रूप जाना जाता है। कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने ओड़िसा के जगन्नाथ मंदिर को पेंद्र में रखकर भविष्य?यवाणियां की हैं। यह ग्रंथ लगभग 600 वर्ष पहले लिखा गया।

भविष्य मालिका में वर्ष 2026 से संबंधित कई चौंकाने वाली बातें बताई गई हैं। भविष्य मालिका के अनुसार, इस समय हम परिवर्तन के काल से गुजर रहे हैं, जिसमें कई तरह की अनहोनी घटनाएं घटित होंगी। यहाँ भविष्य मालिका के अनुसार, साल 2026 को लेकर की गई कुछ मुख्य भविष्यवाणियों की जानकारी दी जा रही है। अंग्रेजी कैलंडर का साल 2026 कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला है। हर साल की तरह लोग यह जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं, कि इस साल क्या विश्व युद्ध होने वाला है, क्या दुनिया खत्म हो जाएगी आदि।

साल 2026 का आरंभ होने में अब कुछ ही समय रह गया है। इस साल को लेकर पुराणों और शास्त्रां में भी कई तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। उसी कड़ी में भविष्य मालिका ग्रंथ में वर्ष 2026 से संबंधित कई चौंकाने वाली बातें बताई गई हैं। भविष्य मालिका के अनुसार, इस समय हम परिवर्तन के काल से गुजर रहे हैं, जिसमें कई तरह की अनहोनी घटनाएं घटित होंगी। यहाँ भविष्य मालिका ग्रंथ के अनुसार, साल 2026 को लेकर की गई कुछ मुख्य भविष्यवाणियों की जानकारी दी जा रही है।

तीसरा विश्व युद्ध

भविष्य मालिका ग्रंथ के अनुसार, वर्ष 2026 में कई बड़ी घटनाएं घटित होंगी। दुनियाभर में इन परिवर्तनों को देखा जाएगा। दुनिया के कई देशों में गृह युद्ध की स्थितियाँ बनेंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच भी तनातनी बढ़ सकती है। वर्ष 2026 में तीसरा विश्व युद्ध होने के संकेत मिल रहे हैं। भविष्य मालिका के अनुसार, तीसरे विश्व युद्ध का समय 2025 से 2027 तक रहेगा।

प्राकृतिक आपदाएं

भविष्य मालिका के अनुसार, साल 2026 में प्राकृति में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। अमेरिका व भारत सहित कई देशों में सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है। भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली व कश्मीर में ठंड इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि जन-जीवन प्रभावित होगा। कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ होगी। इसके अलावा कई भूकंप आएंगे, जो समय के साथ बढ़ते ही जाएंगे। इस साल ऐसी बाढ़ आएगी, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह जाएंगे।

महंगाई

भाविष्य मालिका की भविष्यवाणी बता रही है कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता देखने को मिलेगी यानी वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना है। कई देशों में महंगाई पहले से काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। जिस वजह से गृह युद्ध जैसे हालात बनेंगे। इसकी शुरुआत पश्चिमी देशों से हो सकती है। भविष्य मालिका के अनुसार, जो लोग भारत से बाहर रह रहे हैं, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। जो लोग भक्ति के मार्ग पर चलेंगे और प्रभु का नाम लेंगे, सिर्फ वही सुरक्षित रहेंगे।

महामारी

भविष्य मालिक ग्रंथ के अनुसार, साल 2026 में अज्ञात रोग और वायरस फैलेंगे, जो 2027 तक विनाशकारी रूप ले लेंगे। साल 2032 तक चौंसठ प्रकार की बीमारियां सामने आ सकती हैं। यूरोप में रेडिएशन का स्तर बढ़ सकता है जिससे जन-जीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है। यह एक बड़े परिवर्तन का समय सिद्ध होगा।

-आयुषी त्यागी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button