गुरु हरराय साहिब का मनाया गया प्रकाशोत्सव

हैदराबाद, गुरुद्वारा साहिब बारमबाला सिख छावनी, अत्तापुर में श्री गुरु हरराय साहिबजी का 369वाँ प्रकाश पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में मनाया गया। अवसर पर स्थानीय रागी जत्थों के साथ विशेष तौर से ज्ञानी सुखदेव सिंह ने कथा के माध्यम से गुरु हरराय साहिब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के बताए रास्तों पर चल कर गुरुवाणी से जुड़ने तथा प्रत्येक दिन नितनेम करने का आह्वान किया। भाई हरजोत सिंह जख्मी ने गुरुवाणी पर आधारित शबद गायन कर साघ संगत का मन मोह लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में रैन सफाई कीर्तन कथा व्यख्यान का आयोजन किया गया।

प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन पंच प्यारे साहिबानो एवं निशानचियों साहिबानो की अगुवाई में शोभा यात्रा के रूप में बारमबाला किशनबाग सिख छावनी में निकाला गया। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को सुशोभित पालकी साहिब वाहन पर सवार कर निकाली गई शोभायात्रा का नगर में सिख समाज संस्थानों एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शॉल-माला पहनाकर स्वागत किया। पुरातन गुरुद्वारा साहिब आसा सिंह बाग शहीदन सिंह स्थान किशन बाग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह रंजन द्वारा बारमबाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार चेतन सिंह शिकारी को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव

कार्यक्रम के उपरांत साध संगत के लिए गुरु लंगर की व्यवस्था

विशाल नगर कीर्तन में जत्था तेरा जत्था सिमरन जत्था, महाराजा रणजीत सिंह अकाली अखाड़ा जत्था, दशमेश कलगीघर जत्था, मराठी जत्था ने भागड़िलया। कार्यक्रर्मों के उपरान्त सभी साघ संगत के लिए गुरु के लंगर की व्यवस्था की गई। साथ ही पर्व में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। सरदार सतनाम सिंह कापसे को कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार करने में सहयोग देने पर विशेष तौर से सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार चेतन सिंह शिकारी, सरदार भाग सिंह सेवक, सरदार हरवंश सिंह, चैयरमैन सरदार हरपाल सिंह सेवक, महासचिव सरदार राजवीर सिंह, मंचसचिव सरदार डॉ. गोबिन्द सिंह, सरदार मनजीत सिंह पोथीवाल, सरदार जसवीर सिंह पोथीवाल, सरदार गुरुदेव सिंह पोथीवाल, सरदार परवेन्द्र सिंह पोथीवाल तथा समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पर्व में सहयोग करने वालों का आभार जताया। (सरदार सतनाम सिंह)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button