फोलर ग्रुप की बैठक में तय हुई होली महोत्सव की रंगारंग योजना
हैदराबाद, फोलर ग्रुप की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक आबिड्स स्थित सिम्प्लेक्स इलेक्ट्रिकल्स में दिलीप डागा, सुरेन्द्र सेठिया एवं राकेश कुंडलियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोषाध्यक्ष अमित राठी ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष रखा। इस वर्ष के फाग महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक के रूप में गिरीश भराड़िया एवं मनीष खेमका को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के चंग फोलर ग्रुप के संग सप्त दिवसीय कार्यक्रम आगामी 25 फरवरी से 3 मार्च तक रानीगंज स्थित सेटा भवन में आयोजित करने का निश्चय किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति में दीपक पारीक ने बताया कि कार्यक्रम रोजाना रात्रि 9.30 बजे से शुरू होगा, जिसमें राजस्थान के प्रख्यात लोक-गायक एवं ग्रुप के सदस्यों द्वारा चंग, बांसुरी, क्लालेट के साथ होली की धमाल – पारंपरिक लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। अवसर पर रणजीत सिंह शेखावत, अनिल संचेती, राजकुमार बिहानी, गिरीश भराड़िया, दिनेश सांखला, ओम भोजक, मनोज सांखला, नरेन्द्र जांगिड़, रामगोपाल सैनी, लक्ष्मीकांत मूंदड़ा, दीपक पारीक, पप्पू खाती, लक्की शर्मा, लोकेश नाहर एवं अन्य उपस्थित रहे। राकेश कुंडलिया एवं ग्रुप के सदस्यों ने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



