संस्कृति केरूट्स एंड रागाज में बिखरे सुर-संगीत के रंग
हैदराबाद, संस्कृति द्वारा आजजुबली हिल्स स्थित ताज महल होटल में संगीतमय कार्यक्रम रूट्स एंड रागाज का आयोजन किया गया। इसके तहत गीत-संगीत पर आधारित रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्याओं ने भाग लेते हुए सुर से सुर मिलाए।










संस्कृति की अध्यक्ष रमा पटवा ने स्वागत वक्तव्य में नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनवरी का माह अपने आप में नई ऊर्जा को लेकर आता है। यह महीना नए संकल्पों, नए सपनों तथा नए उत्साह का परिचायक है। यह संक्रांति तथा बसंत पंचमी जैसे त्यौहारों के माध्यम से जीवन में सृजनात्मकता और मधुरता के साथ-साथ गणतंत्र दिवस के माध्यम से देशभक्ति की भावना से भी जोड़ता है। यह वह समय है, जब ठंडी हवाओं में भी उमंग की गर्माहट महसूस होती है। जब इन मनभावन पलों से संगीत जुड़ जाता है, तो हर भावना सुरमयी बन जाती है। इसी कड़ी में आज इस संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।रूट्स एंड रागाजकेवल मनोरंज भर न होकर हमारी विरासत, संस्कारों तथा सामूहिक यादों का सुरीला उत्सव है।
संस्था की कोषाध्यक्ष विनीता सेठिया के संचालन में आयोजित संगीतमय प्रतियोगिता में संस्कृति सदस्याओं ने पांच टीमों – तान ट्रूपर्स, राग रॉकर्स, स्वर स्कॉड्स, सुर लीजेंड्स तथा ताल टाइटेंस में भाग लिया। विभिन्न चरणों में आयोजित हुई इस मनोरंजक तथा मस्ती से भरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ एक सुर में नए-पुराने गाने पूरे उत्साह के साथ गाए। सुर लीजेंड्स टीम ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी।अवसर पर पुरस्कारभीप्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें… राम भक्ति और सेवा का संगम – श्री बालाजी फ्रेंड्स असोसिएशन का भव्य आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति की निवर्तमान अध्यक्ष जेनी मोमाया, उपाध्यक्ष अकिता मल्होत्रा, सचिव राखी अग्रवाल, को-ऑप्टेड सदस्य सोनल दोशी, परामर्शदाता नम्रता बोलाकी, वंदना शेते व अन्य ने योगदान प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



