धनुर्मास की भक्ति में रंगी समन्वयक हैदराबाद की छठी साधारण सभा

हैदराबाद, समन्वयक हैदराबाद की छठी साधारण सभा सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोंडा डायनेस्टी ग्रुप द्वारा वीणा कारनेनी के निवास पर आयोजित सभा में धनुर्मास पर्व के उपलक्ष्य में गोदा रंगनाथ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष नम्रता बल्दवा ने सभी का स्वागत किया। सचिव नवनीता मानधना ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त को सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया। स्वागत समिति चेयरपर्सन अंकिता कपूरिया ने सदस्यों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें… बॉयज़ टाउन हाई स्कूल में चौथी एलुमनाई मीट, विरासत और एकता का उत्सव

गोंडा डायनेस्टी ग्रुप के सदस्यों द्वारा गोदा रंगनाथजी की उत्सव मूर्ति का पालकी में भव्य स्वागत किया गया। अवसर पर भरत ने गोदा रंगनाथजी की कथा सुनायी। कार्यक्रम का समापन सचिव नवनीता मानधना के आभार ज्ञापन से हुआ। अवसर पर सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button