Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

अग्रवाल समाज गौ सेवा कमेटी की कोर कमेटी गठित

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना की गौ सेवा कमेटी की बैठक राघव रत्ना टावर स्थित अग्रवाल समाज कार्यालय में संपन्न हुई। अवसर पर 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। आज समाज की सहमंत्री डॉ. सीमा जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमे डॉ. सीमा जैन, मनीष अग्रवाल, मुकुंदलाल अग्रवाल, अमित गोयल, सत्यनारायण फोगला, अशोक कुमार दादरीवाला, संजय अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रिंकु गर्ग शामिल हैं।

अग्रवाल समाज गौ सेवा समिति का बैंक में खाता खुलवाने का भी निर्णय लिया गया। इससे दानदाताओं को सहयोग राशि सीधे बैंक खाते में जमा करवाने का प्रावधान रहेगा। इसके अलावा शहर की विभिन्न जरूरतमंद गौशालाओं में प्रतिमाह चारे का प्रबंध करवाने का निर्णय लिया गया। प्रथम सेवा जनवरी माह की श्री कृष्ण गौशाला, काला हनुमान, अत्तापुर में की जाएगी। कमेटी का एक फ्लायर बनाकर समाज के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि अग्रबंधु स्वेच्छा से गौ सेवा हेतु आगे बढ़कर अनुदान प्रदान कर सकें।

यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद : रोहित काबरा ने 45वें शपथ ग्रहण समारोह में ली अध्यक्षता

उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने प्रति माह गौ सेवा में अनुदान प्रदान करने का आश्वासन दिया। कोर कमेटी की मीटिंग प्रति माह आयोजित की जाएगी, जिसमे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएँगे। गौ माता की स्वास्थ्य सेवा करवाने हेतु सभी गौशालाओं से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर बीमार गायों व नंदियों का उपचार कराने का भी निर्णय लिया गया। मनीष अग्रवाल के आभार के साथ बैठक का समापन हुआ।

अवसर पर मनीष अग्रवाल, मुकुंदलाल अग्रवाल, सत्यनारायण फोगला, गोविंद राज अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अमित गोयल, अंकुर बंसल, दीपा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button