साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 377 वाहनों चालकों पर दर्ज किए मामले

हैदराबाद, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 377 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया जाता है कि 377 मामलों में 300 दोपहिया, 17 तिपहिया, 58 चौपहिया, 2 भारी वाहनों से संबंधित है।

377 मामलों में माधापुर की ट्रैफिक पुलिस ने 17, राजेंद्र नगर की ट्रैफिक पुलिस ने 29, शमशाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 35, गच्चीबावली की ट्रैफिक पुलिस ने 28, शादनगर की ट्रैफिक पुलिस ने 42, चेवेल्ला की ट्रैफिक पुलिस ने 35, नारसिंगी की ट्रैफिक पुलिस ने 16, रायदुर्गम की ट्रैफिक पुलिस ने 17, मियापुर की ट्रैफिक पुलिस ने 48, बालानगर में 19, जीडीमेट्ला में 13, अलवाल में 21, केपीएचबी में 15, मेडचल में 27 व आरसी पुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 15 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button