देवगुरु भक्ति महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

हैदराबाद, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ, गोशामहल के तत्वावधान में राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की 199वीं जन्म जयंती एवं 119वीं स्वर्गारोहण तिथि के तहत भव्य देवगुरु भक्ति महोत्सव भक्ति श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में सपरिवार भाग लिया।

आज धर्म प्रभावक भक्ति योगाचार्य भक्तिरत्नसूरीश्वरजी म.सा., मुनि भाग्यचन्द्रविजयजी म.सा., भक्तिदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा-3 की निश्रा में महोत्सव के अंतर्गत भक्तामर, चैत्यवंदन, गुरु इक्कतीसा पाठ की समूह आराधना एवं प्रभावना के साथ गुरु राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की जयंती और स्वर्गारोहण तिथि पर भव्यातिभव्य देव गुरु भक्ति महोत्सव मनाया गया।

श्री संघ का शाही करबा एवं अल्पाहार गोशामहल शंखेश्वर भवन में आयोजित किया गया, जिसका लाभ बाबूलाल हरकचंद ढेलड़िया परिवार ने लिया। तत्पश्चात गोशामहल से श्री साईदुलु बैंड, गुंटूर की मधुर सुरावलियों के साथ श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय गोशामहल से रथयात्रा प्रभु महावीर के जयकारों के साथ निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए फीलखाना स्थित श्री महावीर स्वामी जिनालय में संपन्न हुई।

गुरु शरण में ही जीवन का सच्चा कल्याण : अभिनंदनसागरजी म.सा.

अवसर पर भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा आरती के चढ़ावे बोले गये, जिनका लाभ लाभार्थियों ने लिया। मल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गुणानुवाद सभा आरंभ हुई। अभिनंदनसागरजी म.सा. ने कहा कि समुद्र और गुरु में समानता होती है।

दोनों ही बहुत गहरे होते हैं, लेकिन जो समुद्र के जल में उतरता है, वह डूब जाता है, लेकिन जो गुरु रूपी समुद्र की गहराई में उतरता है, उसे गुरु पार लगा देते हैं। जो गुरु की शरण में जाता है, उसका कल्याण होता है। ऐसे ही गुरु राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. का जिन पर भी आशीर्वाद रहा, वह जीवन में बहुत ही आगे बढ गये। इसलिए जीवन में गुरु की शरण को कभी ने त्यागें।

म.सा. ने कहा कि वर्तमान में जैन परिवार के बच्चे कॉन्वेंट में पढ़ रहे हैं और उनके खान पान स्कूल में किन बच्चों के साथ है यह देखने की आवश्यकता है, क्योंकि 80 प्रतिशत बच्चे नॉनवेज वाले होते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को जैन स्कूलों में ही भेजा जाए, जहाँ जैनों के संस्कार मिल सकें। गत एक वर्ष पूर्व जैन इंटरनेशनल स्कूल को आरंभ किया गया, जिसमें जैन समाज के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

200वीं जयंती पर जैन शिक्षा व एकता को सशक्त बनाने का संकल्प

इसी प्रकार सिकंदराबाद में भी जैन स्कूल आरंभ होगा। म.सा. ने कहा कि वर्तमान में गुरुदेव की 199वीं जयंती मनाई जा रही है। आगामी वर्ष में 200 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प लें कि हर शहर में जैन इंटरनेशनल स्कूल खोलें, ताकि संस्कार के साथ जैनत्व कायम रह सके। यही गुरुदेव की प्रति सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बालमुनि भक्तिदर्शनविजयजी म.सा. ने राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. का जीवन परिचय देते हुए कहा कि जीवन में गुरु का महत्व बहुत होता है।

गुरु में आत्मा को परमात्मा बनाने की शक्ति होती है। इसलिए गुरु का स्थान सर्वोपरि है। ऐसे ही गुरुदेव राजेन्द्र सूरीश्वरजी हैं, जिन्होंने जिनशासन का गौरव बढ़ाया, ग्रंथों की रचना कर जन जन तक जिन शासन को पहुँचाने का गौरवपूर्ण कार्य किया। गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण होना बहुत ही आवश्यक है। जीवन में यदि उन्नति करनी है, तो गुरु का आशीर्वाद बहुत ही आवश्यक है। तीन दिवसीय महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें लाभार्थी परिवारों का बहुत सहयोग रहा।

इसी प्रकार आगामी वर्ष में गुरुदेव की 200वीं जयंती भव्यता से सकल संघ के साथ मनाते हुए जैन एकता बनाये रखें। जयंती ऐसी मनाएँ कि सभी हैदराबाद निवासियों को याद करें। आचार्य भक्तिरत्नसूरीश्वरजी ने मांगलिक प्रदान किया। श्री संघ स्वामीवात्सल्य, बड़ी नवकारसी का आयोजन दालमंडी, फीलखाना स्थित ऋषि श्रृंग भवन में किया गया, जिसका लाभ घेवरचंद विनायकिया, कमलादेवी विनायकिया, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार विनायकिया परिवार ने लिया। साथ ही वरघोड़े में 11 सोने के सिक्के लक्की ड्रॉ द्वारा निकाले गए। प्रचार संयोजक जसराज देवडा धोका ने बताया कि रथयात्रा में श्री संघ को साफा पहनाने का लाभ कमलादेवी- स्व. जगदीशमल मेहता परिवार ने लिया।

भक्ति, संगीत और सहभागिता से सजी गुरुदेव जयंती की भव्य संध्या

प्रतिदिन संध्या भक्ति एवं लक्की ड्रॉ का लाभ आशादेवी-महेन्द्र, प्रमिला देवी-प्रवीण, रविन्द्र, अरविन्द मगरूपचंद सागरमल भंडारी परिवार ने, जय जिनेन्द्र का लाभ जयंती लाल हेमादेवी, धनराज चंदा देवी, प्रकाश कुमार-शर्मिला, अमृतलाल-लक्ष्मीदेवी ने, भक्तामर, गुरु इक्कतीसा पाठ, श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरी गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा, प्रभावना एवं प्रभुजी की भव्य आंगी का लाभ भंवरलाल रूपचंद पटवारी परिवार ने लिया।

श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरी गुरुदेव की अष्ट प्रकारी पूजा एवं प्रभावना के पश्चात गुरुदेव की भक्ति स्वरूप भव्य सांझी कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि भक्ति कार्यक्रम में भक्तिरत्न वैभव सोनी नाथद्वारा एवं मास्टर सिंगर सिद्धार्थ मुथा द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम में श्री पार्श्व राजेन्द्र जैन युवा मंडल व संघ के सहयोगी मंडल का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में संघ, युवा मंडलों व ट्रस्ट पदाधिकारियों की व्यापक सहभागिता

अवसर पर संघ अध्यक्ष चंपालाल देवीचंद भंडारी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार छगनलाल वजावत, महामंत्री फतेहराज मिश्रीमल श्रीश्रीमाल, सह-मंत्री जितेन्द्र कुमार अंबालाल मरड़िया, कोषाध्यक्ष पोपटलाल चुन्नीलाल टापराणी, सह-कोषाध्यक्ष मोहनलाल चुन्नीलाल बागरेचा, ट्रस्टी गुमानमन रूपचंद श्रीश्रीमाल, भंवरलाल तगराज हरण, भक्तिराज चांदमल भंडारी, पारसमल चिमनलाल ढलड़िया मुथा, कांतिलाल नथमल भंडारी, रमेश कुमार पुखराज कामदार, ताराचंद मगनराज वडेरमुथा, मोहनलाल बस्तीमल मुणोत, संघवी अशोक कुमार पारसमल बागरेचा, अशोक कुमार सुमेरमल कवाड़, श्री पार्श्व राजेन्द्र जैन युवा मंडल गोशामहल के चेयरमैन कनकराज बोहरा,

अध्यक्ष महेश भंडारी, उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुरेश भंडारी, सचिव प्रवीण भंडारी, सह-सचिव जितेन्द्र भंडारी, कोषाध्यक्ष गोपाल मेहता, सह-कोषाध्यक्ष हेमराज बाफणा, सलाहकार समिति के सीए भूपेन्द्र भंडारी, दिनेश मुथा, किरण टापराणी, कार्यकारिणी सदस्य राजू पटवारी, राजेश सोलंकी, मर्जित मरड़िया, प्रवीण गांधी, विक्रम चौधरी, ललित भंडारी, निलेश बोहरा, कल्पेश भंडारी, राजेन्द्र बालड़, संजय वाणीगोता, विक्रम गोलेच्छा, नरेश बोकाड़िया, कमलेश सेठ, हितेश भंडारी, सुनील सालेचा, सुरेश सालेचा, हरीश मुणोत, सुरेश जैन, इशांत मरड़िया, पिंटुष भंसाली, प्रवीण सोलंकी, राहुल भंसाली, विक्रम दांतेवाड़िया, दिनेश कामदार, विकास मुणोत, तरुण जैन, राकेश सालेचा, राजू भंडारी,

श्रीपाल पटवारी, हेमंत पी. जैन, विनोद जैन, प्रवीण जैन, मंजित जैन, भावेश बोकाड़िया, अक्षित भंडारी, जितेन्द्र सोलंकी, दिनेश मुणोत, आशीष चोपड़ा, हसमुख छाजेड़, रौनक भंडारी, विमल पारख, अनिल भंसाली, हितेश लुंकड़, नरेश बोकाड़िया, विक्की भंडारी व अन्य उपस्थित थे। श्री पार्श्व भैरव मंडल, श्री शंखेश्वर सामायिक मंडल, श्री पार्श्व पद्मावती संगीत एवं श्री शंखेश्वर पार्श्व बालिका मंडल, श्री राजेन्द्र जैन युवा मंडल का सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button