दमरे महाप्रबंधक ने किया भद्राचलम-विष्णुपुरम खंड का निरीक्षण

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सिकंदराबाद मंडल के भद्राचलम-विष्णुपुरम खंड सहित भद्राचलम रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ सिकंदराबाद मंडल के रेल प्रबंधक डॉ. गोपालकृष्णन भी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

निरीक्षण की शुरुआत भद्राचलम रोड रेलवे स्टेशन से हुई, जहाँ महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25.41 करोड़ की लागत से जारी पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें 12 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफॉर्म सतह सुधार, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म कवर, लिफ्टों की व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्टेशन के बाहरी स्वरूप में सुधार और परिसंचरण क्षेत्र का उन्नयन शामिल है।

यह भी पढ़ें… टीजीएसआरटीसी : मंत्री पोन्नम ने दिखाई 65 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

कार्य समय पर पूरा करने व यात्री सुविधाएँ बढ़ाने के निर्देश

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि समय पर पूर्णता सुनिश्चित हो सके और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें। उन्होंने भद्राचलम रोड के क्रू लॉबी का भी निरीक्षण किया और लोको पायलटों व ट्रेन प्रबंधकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की, उनकी कार्यगत चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए।

महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की भी जाँच की और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने उनसे भेंट की और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े ज्ञापन सौंपे। महाप्रबंधक ने भद्राचलम विष्णुपुरम खंड का रियर विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने पटरियों के रखरखाव, पुलों, सिग्नलिंग प्रणाली से संबंधित सुरक्षा पहलुओं की जाँच करते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button