श्री जैन सेवा संघ के चुनाव 21 दिसंबर को
हैदराबाद श्री जैन सेवा संघ के चुनाव रविवार, 21 दिसंबर को होंगे। इस आशय की सूचना मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश बोहरा एवं महेश गोलेच्छा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों का चुनाव होगा। सिकंदराबाद क्षेत्र से 5 प्रत्याशी चुने जाएँगे। कोरा छावनी क्षेत्र से 2 प्रत्याशियों का चुनाव किया जाएगा, जबकि बोलारम क्षेत्र से एक प्रत्याशी चुना जाएगा।



विज्ञप्ति के अनुसार, जामबाग, पुतली बावली स्थित विवेक वर्धिनी कॉलेज (वीवी कॉलेज) में रविवार, 21 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चुनाव का आयोजन होगा। इस संबंध में शुक्रवार को रामकोट स्थित श्री जैन सेवा संघ के बोर्ड रूम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी चुनाव के प्रत्याशी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, संघ के पूर्व अध्यक्षगण, कार्याध्यक्ष, कार्यमंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
दोनों मुख्य चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ने उपस्थित प्रत्याशियों एवं लोगों को चुनाव से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया तथा उपस्थित सदस्यों ने चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों के समक्ष अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हैदराबाद दौरा 17 दिसंबर से
सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी द्वारा व्यक्त किए गए विचारों पर पूर्ण सहमति जताई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश बोहरा, महेश गोलेच्छा, चुनाव अधिकारी प्रवीण लोढ़ा, चंद्रप्रकाश सुराणा, प्रवीण पांड्या, संघ के कार्याध्यक्ष योगेश सिंघी, कार्यमहामंत्री अशोक कुमार मुथा, मार्गदर्शक मंडल से चेयरमैन गौतम गुगलिया, संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सेठिया, नवरत्नमल गुंदेचा, अशोक बरमेचा, कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र कटारिया, किशोर मुथा, माणक पोकरणा, विमल मुथा, योगेश सोनी तथा आगामी चुनाव के उम्मीदवारों ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



