धूलपेट के इमलियाबाग सामुदायिक भवन की पलटेगी काया

हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नीचे धूलपेट स्थित इमलियाबाग सामुदायिक भवन की शीघ्र ही काया पलटने वाली है। पुराने भवन की मरम्मत व अन्य सुविधाओं के लिए 12 लाख रुपये का बजट आवंटित होने से स्थानीय लोग प्रसन्न हैं।
गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने संबंधित कांट्रैक्टर के साथ सामुदायिक भवन का दौरा करते हुए मरम्मत कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राजा सिंह ने बताया कि मौजूदा कम्युनिटी हॉल लगभग 40 वर्षों पुराना व काफी जर्जर अवस्था है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद जीएचएमसी आयुक्त से भेंटकर कम्युनिटी हॉल की मरम्मत, अन्य कार्यों के लिए 12 लाख रुपये का बजट आवंटित करवाया गया। अब सामुदायिक भवन में किचन रूम, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भवन के ऊपर टीन शेड स्थापित करने का भी प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे भी शीघ्र ही स्वीकृति मिलेगी।

अवसर पर इमलियाबाग पंच कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… विधायक राजा सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button