आया उगादि का त्यौहार

Ad

रात के अंधेरों को पाटते हुए
खिलती सूरज की किरण
नये वसंत का स्वागत करने
उगादि का त्यौहार आया।

मन के दुःखों पर मरहम लगाकर
उदास पलों की विदाई करने
दिलों में नई उम्मीद जगाने
उगादि का त्यौहार आया।

ऋतु पांमण के समय
किसी को कोई कमी ना हो
प्रकृति, अपनी सौगात लाई
उगादि का त्यौहार आया।

तीखा, नमकीन, कड़वा, कसैला,
खट्ठा और मीठे षडरुचुओं को
समरसता से जीवन में संजोने वाला है
उगादि का त्यौहार आने वाला है..!

यह भी पढ़ें… नौ दिन की होगी इस वर्ष चैत्र नवरात्रि

आचार्य वरप्रसाद वासाला

परिवर्तनशील इस जगत में
साहस से कदम बड़ाकर
सार्थकता से जीने का संदेश देता
उगादि का त्यौहार आया।
उगादि का त्यौहार आया।।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button