Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

फिल्म धुरंधर-2 ने की बॉक्स ऑफिस पर 1365 करोड़ रुपये की कमाई

नयी दिल्ली, आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ ने रिलीज के 11 दिनों में ही भारत में 1,023 करोड़ रुपये कमाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है जबकि भारत से बाहर इसने 342 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1023 करोड़ रुपये और विदेशों में 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई फिलहाल 867 करोड़ रुपये है। आंकड़ों के मुताबिक सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, जिसकी वजह से गत शुक्रवार को फिल्म की कमाई 42 करोड़ रुपये रही जबकि शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 64 करोड़ रुपये और 71 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। यह धर की 2025 में निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। (भाषा)

यह भी पढे़: धुरंधर: द रिवेंज’ पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button