फिल्म ‘वार 2’ ने की ₹317 करोड़ की कमाई की
मुंबई, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन फिल्म ‘वार 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ही फिल्म ने भारत में ₹206.50 करोड़ नेट कलेक्शन करते हुए 200 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹317 करोड़ तक पहुँच गई है।
भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) में फिल्म ने बीते छह दिनों में हिंदी ₹146.00 करोड़ + तेलुगु ₹60.50 करोड़ = ₹206.50 करोड़ रुपये की आय की है।
दुनियाभर में ₹317 करोड़ की ग्रॉस कमाई
वार 2 ने इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। विदेशों में अब तक ₹65 करोड़ (लगभग $7.45 मिलियन) की ग्रॉस कमाई दर्ज की गई है। इस तरह फिल्म की कुल वैश्विक ग्रॉस कमाई ₹317 करोड़ ($36.44 मिलियन) हो चुकी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



