दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समर्पण का प्रथम वर्षगांठ समारोह

हैदराबाद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समर्पण का प्रथम वर्षगांठ समारोह श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, केसरबाग में मनाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर दीपोत्सव एवं पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रीति गांधी, प्रवीणा जैन, पिंकी पलविया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुरेंद्र कुमार ठोलिया (क्षेत्रीय चेयरमैन), गौतम सेन जैन (सचिव), संजीव कासलीवाल (कोषाध्यक्ष), दिगंबर जैन संस्था के अध्यक्ष सीए सुरेश काला, मंत्री विनोद बज, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष विनय गंगवाल, मंत्री प्रवीण पुष्पेंद्र जैन एवं विशेष अतिथि के रूप में विजयलता काला, अंजू गंगवाल ने भाग लिया। अतिथियों का सम्मान शॉल, माला, जैन खंडवे से पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गांधी ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रवीण पांड्या द्वारा दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन सह मंत्री संजय पाटनी ने दिया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज में संगीता शर्मा की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक कार्यशाला

कार्यक्रम में मंत्री सत्येंद्र जैन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गांधी, उपाध्यक्ष विजय कासलीवाल, सह मंत्री संजय पाटनी, मनोज बाकलीवाल, रितेश जैन, संजय मेहता, जीवनलाल जैन, विपुल मेहता, सुकेश पालविया, निकेश जैन, अभय जैन, उपवन जैन, मनीष जैन, मनोज जैन एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button