श्री देवनारायण भगवान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव आयोजित
हैदराबाद, अब्दुलापुरमेट देवधाम कवाड़पल्ली स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर का दो दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव श्री देवनारायण वीर गुर्जर समाज ट्रस्ट, हैदराबाद तेलंगाना द्वारा समाज बन्धुओं के सान्निध्य में पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, कलश यात्रा व जागरण के साथ आयोजित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष देवीदत्त कोली ने बताया कि वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन श्री देवनारायण भगवान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव के तहत मंदिर को विशष फूलों व लाईटिंग से सजाया गया। ज्योत प्रज्ज्वलित कर पधारे समाज बन्धुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गयी। जागरण में मरुधरा की भूमि से पधारे राजू रावल, भूपेनद्र खटाना ने देवनारायण भगवान के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किये।
डाँसर पलक व पूजा राजस्थानी ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यक्रम के लाभार्थी परिवारों का समाज के पदाधिकारियों ने राजस्थानी परमपरा से विशेष सम्मान किया। द्वितीय दिवस पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित पूजा-अर्चना, कलश यात्रा व हवन-यज्ञ कार्यक्रम में समाज बन्धुओं ने श्री देवनारायण भगवान की तस्वीर पर पुष्प-हार, प्रसाद व श्रीफल भेंटकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर विकास के लिए तन-मन-धन से सहयोग का आह्वान
तत्पश्चात सभी ने भोजन-प्रसादी का सपरिवार लाभ लिया। अध्यक्ष देवीदत्त कोली ने विष्णु अवतार गुर्जर समाज के अरार्ध्यदेव देवनारायण भगवान मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव में पधारे समाज बन्धुओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रथम वार्षिकोत्सव में गुर्जर समाज बन्धुओं का सपरिवार पधारना खुशी की बात है। मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से संभव हुआ है। मंदिर प्रांगण में भवन निर्माण का कार्य अभी बाकी है। उन्होंने समाज बन्धुओं से इसमें तन-मन-धन से सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष देवीदत्त कोली, मंदिर प्रभारी नाथुराम गीड़, कमेटी सदस्य बहादुर कालश, भीकाराम चांदिला, भुण्डाराम बजाड़, बाबूलाल भावला, छोटूसिंह मोटर, पप्पूराम फामड़ा, हरदयाल बेसला, महावीर अलगर, श्यामलाल चोपड़ा, युवा कार्यकर्ताओं व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। मंच संचालन चेनाराम गुर्जर ने किया। अध्यक्ष देवीदत्त कोली के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



