रामकोट कच्छी भवन में बही सूफी संगीत की रसधार

हैदराबाद, रामकोट स्थित कच्छी भवन सभागृह में कच्छी समाज की प्रमुख संस्था श्री कच्छी मित्र मंडल – शांतिवन समिति द्वारा आई सूफी संगीत की रात संगीत कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यहाँ संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री कच्छी मित्र मंडल के मंत्री पंकज सावला एवं शांतिवन समिति संयोजक हंसकुमार सायला ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार 28 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से आयोजित किए जाने वाले सूफी संगीत कार्यक्रम में हैदराबाद शहर के विख्यात कलाकार मेराज सूफी – मेट्रो म्यूजिक इवेन्ट्स एंड पार्टी ने लोक संगीत एवं डायरो प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

टीम में हीरा बाबू, मनोजा, अली अब्बास ने अपनी विशेष शैली में सूफी संगीत प्रस्तुत कर समा बांधा। शांतिवन समिति के संचालक हंसकुमार सायला ने पधारे समाजबंधुओं, अतिथियों, सहयोगियों का स्वागत किया। शांतिवन समिति के हंसकुमार सायला, हितेन संगोई, महेन्द्र वोरा, नीता मालदे, भारती देढिया, गीता सायला, अतुल शाह, दीप्ति शाह आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें… जेआरएफ टीम ने किए पालिताणा में आदिनाथ दादा के दर्शन-वंदन

कार्यक्रम संयोजक हितेन संगोई ने सहयोगी दाता परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हितेन संगोई एवं महेन्द्र वोरा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिय भोजन की व्यवस्था रखी गयी। कार्यक्रम में श्री कच्छी मित्र मंडल उपाध्यक्ष केशव भाई छेडा, मंत्री पंकज सावला, सहमंत्री पराग मारू, कोषाध्यक्ष मनोज नागडा, सह कोषाध्यक्ष लहेरचंद लोडाया, कार्यकारिणी सदस्यगण कीर्ति कुमार कापड़िया, दिनेश गोसर, रिद्धीश जागीरदार, राजीव मामणिया, ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी विपुल निसर, नीलेश छेडा, राजीव मामणिया, जयंत गडा, प्रदीप संघवी, प्राणीमित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष जया रमेश जागीरदार आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button