मोदी सरकार की उपेक्षा से उभरा है गैस संकट : पोन्नम प्रभाकर
हैदराबाद, परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि केंद्र द्वारा समय पूर्व गैस आपूर्ति की समुचित योजना बनाने में उपेक्षित रवैया अपनाने के कारण गैस संकट उभरा है। पोन्नम ने गैस की कमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज गैस की कमी इसलिए हो रही है, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले से योजना नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान से जुड़े संघर्ष को देखते हुए देश के लोगों के हित में पहले से तैयारी करनी चाहिए थी।
दसवीं कक्षा की परीक्षाएँ देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी
मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार इस बारे में चेतावनी दे रहे थे, लेकिन इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके परिणामस्वरूप अब देश को गैस की कमी इत्यादि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई होटलों को बंद करने और छात्रावासों में भोजन बनना प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा पोन्नम प्रभाकर ने राज्य में कल से शुरू होने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाएँ देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री ने कहा कि दसवीं कक्षा की परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की चिंता या घबराहट के बिना आत्मविश्वास और शांति के साथ परीक्षा दें।
यह भी पढ़े– मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की खेल मामलों की समीक्षा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



