आर्य कन्या विद्यालय में किया गया ‘जीनियस सर्च-2026’ कार्यक्रम का आयोजन
हैदराबाद, जीनियस एजुकेशनल अकादमी और आर्य कन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जीनियस सर्च-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भाषण, निबंध, कविता, गीत, चित्रकारी आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। निर्णायक की भूमिका श्रुतिकान्त भारती ने निभायी। अकादमी की अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब की अध्यक्ष गीता तिवारी के सौजन्य से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
प्रतियोगिताओं का संचालन योगिता सिंह ने किया। डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव ने जीनियस अकादमी का विवरण प्रस्तुत किया। मदीहा ने जीनियस अकादमी की विशेषताओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्टेनली डिग्री और पीजी कॉलेज चैपल रोड, सेंट जॉर्जेस डिग्री और पी जी कॉलेज आबिड्स, आर्य कन्या विद्यालय सुल्तान बाजार तथा नवजीवन विद्यालय रामकोट की उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और मेडेल से पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतिभागियों को मेडेल से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… उगादि पर केटीआर ने किया पंचांग का श्रवण
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप जाजू, भक्तराम, गीता तिवारी, उमा तिवारी, शारदा देशपांडे, नीलम शिवानी, शोभा ठाकुर, सुमन गुप्ता, पद्मा टकसाली, भरतमुनि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन सुधा ठाकुर द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





