आर्थिक तंगी वजह से युवती ने दी जान
हैदराबाद, लंगर हाउस पुलिस थानांतर्गत आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से वेस्ट बंगाल तथा लंगर हाउस में रहने वाला सुरजीत महतो गत शनिवार को ही काम की तलाश में आया था। कल रात उसने टोलीचौकी स्थित शाह गौस होटल के पीछे पेड़ के सहारे फांसी लगा ली।
यह भी पढ़े : बागपत में युवक-युवती ने ट्रेन से कूदकर दी जान
घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सुरजीत के पैंट में मिले सेलफोन से पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी।
बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



