पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करेगा गोवत्स फाउंडेशन
हैदराबाद, गोवत्स फाउंडेशन एवं श्री गोवत्स फाउंडेशन के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास में 28 मई से 3 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नामपल्ली स्थित नुमाइश मैदान में किया जाएगा। गोवत्स राधाकृष्ण महाराज, जोधपुर के मार्गदर्शन में श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य नगरद्वय की गौशाला एवं श्री गौधाम महातीर्थ पथमेड़ा गौशाला में गायों की सेवा के लिए धनराशि एकत्रित करना है।
श्री समर्थ कामधेनु गौशाला, जियागुड़ा में सदस्यों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरली मनोहर पलोड़ ने कहा कि संस्था द्वारा गौवंश की जितनी सेवा की जा रही है, वह पर्याप्त नहीं है। इसलिए श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से धन एकत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें… श्री गौतम स्वामी का शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन आयोजित
मंत्री व फाउंडेशन अध्यक्षों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित
गोवत्स राधाकृष्ण महाराज द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री बद्रीविशाल लोया, श्री गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सज्जनलाल भाटी, गोपाल सारड़ा, घनश्यामदास राठी, घनश्याम बजाज, गोपाल दरक, कैलाश व्यास, जगदीश लोया, श्रीनिवास दरक, रामप्रसाद शर्मा, दिनेश देवड़ा, प्रकाश तापड़िया, रूपाराम कुमावत, नरसिंग दास मूंदड़ा, घनश्याम तिवारी, मिश्रीलाल, शशिकांत लाहोटी, अनिल कुमार अग्रवाल, घनश्याम लोया, प्रकाश राठी आदि ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि 31 मई को 14 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाओं के लिए कैसे अपना जीवन सुन्दर बनायें विषय पर व्याख्यान का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
दैनिक यजमान बनने के लिए सीए मुरली मनोहर पल़ोड, ओमप्रकाश अग्रवाल, बद्रीविशाल लोया अथवा गोपाल सारड़ा से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में बताया गया कि गोवत्स फाउंडेशन वर्ष 2013 से गौसेवा कार्यों से जुड़ा हुआ है। संस्था द्वारा 13 वर्षों में लगबग 13 करोड़ रुपये की गौसेवा तेलंनागा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में चारा एवं कुट्टी के माध्यम से की गई है। संस्था द्वारा वर्ष 2022 में गोग्रास कॉर्पस फंड योजना शुरू की गई।
इसमें सर्वप्रथम कमलनारायण लीलादेवी राठी, ईसामिया बाजार द्वारा 1 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। वर्तमान में यह फंड बढ़कर 5 करोड़ 40 लाख रुपये पहुँच गया है। संस्था द्वारा ईसीएस के माध्यम से सेवा ली जा रही है। इसमें 42 लाख से अधिक की वार्षिक सेवा प्राप्त हो रही है। संस्था ने वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अधिक की गौसेवा की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



