जन समस्याओं से सरकार का लेना-देना नहीं : हरीश

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक व पूर्व मंत्री . हरीश राव टी. हरीश राव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भारी वर्षा, बाढ़ के चलते जान माल के हुए नुकसान, यूरिया की कमी के चलते किसानों की परेशानी, संक्रामक रोगों के फैलने आदि का हवाला देते हुए सरकार से विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र 15 दिनों तक चलाने की मांग बीआरएस ने की है, लेकिन दुर्भाग्य से सरकार केवल 2 दिन ही सदन चलाकर भागने की फिराक में है।

विधानसभा परिसर स्थित मीडिया प्वाइंट पर पूर्व मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी व विधायक कोत्ता प्रभाकर रेड्डी के साथ मिलकर संबोधित करते हुए हरीश राव ने कहा कि सदन सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में सरकार का रवैया देखने पर साफ जाहिर हो रहा है कि उसे जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें… ड्रग्स के खिलाफ हो आंदोलन : किशन रेड्डी

मंत्री ने कहा कि सरकार कालेश्वरम कमीशन की रिपोर्ट की आड़ लेकर बीआरएस पर कीचड़ उछालकर स्थानीय निकाय चुनाव में लाभ लेने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत सदन चलाने और जनसमस्याओं पर चर्चा कराने की नहीं है इसलिए बीएसी की बैठक से बीआरएस बहिर्गमन करके बाहर आ गई। उन्होंने कहा कि कालेश्वरम पर एक नहीं चार दिन चर्चा कराई जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button