राज्य पर कर्ज़ का बोझ बढ़ा रही है सरकार : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने रेवंत रेड्डी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए वेल्थ क्रिएशन के वादे अब खोखले साबित हो रहे हैं। कविता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैग की 2024-25 वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने अग्रिम, विशेष आहरण और ओवरड्राफ्ट सहित विभिन्न तरीकों व साधनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर धन जुटाया।
साल में सिर्फ दो दिन छोड़कर बाकी 363 दिनों तक सरकार ने आरबीआई से कर्ज लिया। 2024-25 में इस तरह से करीब 1.30 लाख करोड़ जुटाकर सरकार चलायी गयी। सरकार 31 मार्च, 2025 तक 6,000 करोड़ का कर्ज चुकाने में विफल रही।कविता ने कहा कि सरकार के पास हर महीने लगभग 12,000 करोड़ की आय होने के बावजूद, वह दैनिक खर्चों के लिए 1.38 करोड़ का संतुलन बनाए रखने में असफल रही।
यह भी पढ़ें… जून तक प्रारंभ होगा सनतनगर टिम्स अस्पताल : कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी
कांग्रेस ने राज्य की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर इसे आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है। 8.65 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ाकर हर परिवार पर 9 लाख का बोझ डालने वाली सरकार एक ओर सरप्लस बजट का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर रोजमर्रा के खर्चों के लिए आरबीआई से उधार ले रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



