जीएचएमसी को सालभर में सरकारने जारी किये 2752 करोड़ रुपये

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने जीएचएमसी को धन आवंटित करने में ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीएचएमसी को आवंटित 6045 करोड़ रुपये में से अब तक 2752 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे स्पष्ट है कि सरकार हैदराबाद में बुनियादी ढांचे के विकास को तेज़ करते हुए वैश्विक स्तर की प्रगति के लिए पूरा समर्थन प्रदान कर रही है।

महापौर ने बताया कि बजट में आवंटित 2,965.61 करोड़ रुपये में से 1552.52 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि स्टांप ड्यूटी राशि के रूप में 1150 करोड़ रुपये और राज्य वित्त आयोग अनुदान के रूप में 49.36 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने दस वर्ष की अवधि (2014-2023) के लिए जीएचएमसी को जो धनराशि जारी की थी, वर्तमान सरकार ने उससे कहीं अधिक राशि जारी की है। इससे स्पष्ट है कि सरकार हैदराबाद के विकास के प्रति काफी गंभीर है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी स्थानीय निकाय चुनावों में निर्दलीयों के नामांकन रद्द

महापौर ने कहा कि जारी धनराशि से शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात नियंत्रण कार्य, विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण, शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। राज्य सरकार ने हैदराबाद शहर को वैश्विक शहर के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित की है। इसके लिए उन्होंने शहर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button