राज्यपाल ने दिखाई जयभीम रैली पदयात्रा को हरी झंडी

हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज सुबह राजभवन से ‘जय भीम पदयात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।

युवा मामले और खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार, राष्ट्रव्यापी स्तर पर आज जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसी के अंतर्गत हैदराबाद से पदयात्रा को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाई।

अंबेडकर प्रतिमा पर पदयात्रा का हुआ समापन, पुष्पांजलि अर्पित

भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक विशाल व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि स्वरूप इस पदयात्रा में एनसीसी कैडेटों, स्काउट्स और गाइड्स और राजभवन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्व भाग लिया।

इस पदयात्रा का समापन नेकलेस रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुआ। इससे पहले राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की चिरस्थायी विरासत के सम्मान में राजभवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में समानता, न्याय और पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर की आजीवन प्रतिबद्धता का स्मरण किया गया।

राज्यपाल ने अवसर पर युवाओं का आह्वान किया कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने और अधिक समावेशी और न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लें।

अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव एम. दाना किशोर, एनसीसी के उप महानिदेशक कर्नल समीर शर्मा, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य सचिव वेणु कुमार और राजभवन के अधिकारियों भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button