Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, कोठी पर बांग्लादेश का पुतला दहन

हैदराबाद, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और निर्दोष हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में नगरद्वय में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। विहिप के आह्वान के बाद कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने कोठी स्थित आंध्र बैंक चौरास्ता, एल.बी.नगर, चैतन्यापुरी, लंगरहाउस पर बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण रहा। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और दीपू चंद्र दास को न्याय दो जैसे नारे लगाते हुए बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की। विहिप के नेता वंशी कृष्णा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

दीपू चंद्र दास की हत्या को धार्मिक आधार पर की गई जघन्य साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई एक घटना नहीं, बल्कि वहां पर लगातार हिन्दुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी देश में खुले आम हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, तब भारत सरकार को भी जवाबी कार्रवाई करना चाहिए। विहिप ने सरकार पर बाग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाने, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदू उत्पीड़न का मुद्दा उठाने, बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि यदि हिन्दुओं पर हमले जारी रहेंगे, तो इसकी प्रतिक्रिया भी गंभीर होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button