कोठी श्री संघ में दीक्षाथिर्यों का किया गया अभिनंदन

हैदराबाद, आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा., सुलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के मंगल आशीर्वाद से दीक्षार्थी हनी (हर्षिता देसाई) एवं जीनल मरड़िया की भगवती दीक्षा आगामी 14 मई को सूरत में होगी। मुमुक्षुओं का हैदराबाद आगमन पर कोठी जैन श्वेताम्बर मंदिर में कोठी श्री संघ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का संचालन शील कुमार जैन ने किया। सर्व प्रथम मंगलाचरण अपेक्षा सुराना व श्वेता मुथा ने प्रस्तुत किया। अरुण खिंवसरा ने संयम पथ साधना पर बधाई गीत प्रस्तुति दी। कल्पना सुराना ने स्वागत गीत सुनाया। हंसा सावड़िया ने स्तवन प्रस्तुत किया। शीतल महिला मंडल ने शासन आँगन पधारो पर प्रस्तुति दी। नरेन्द्र सावड़िया ने प्रभुजी हाथ पकड़ो पर प्रस्तुति दी। मुमुक्षु हर्षिता देसाई ने विचार व्यक्त किए। मुमुक्षु जिनल मरड़िया ने संसार से विरक्ति की ओर अग्रसर रहने पर विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज में संगीता शर्मा की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक कार्यशाला

संघ और युवा परिषद सहित वरिष्ठ सदस्य भी समारोह में शामिल हुए

अवसर पर मुमुक्षुओं का अभिनंदन गौतम चोपड़ा, महावीर सुराणा, शील कुमार जैन, पदम कोठारी ने शॉल व माला से किया। पुष्पा चोपड़ा, कुसुम चोपड़ा, विजया चोपड़ा, ज्योति सुराना, सीमा शील कुमार जैन द्वारा चुनरी ओढ़ाई गयी। ओसवाल संघ के रमन धोका, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की रेमा जैन, सीमा मेहता, अजीत पार्श्व युवा संगठन की भारती शाह, ममता कोठरी, ललिता चोपड़ा, शीतल महिला मंडल की मधु चौवटिया, प्रीति बांठिया, कंचन सुराना, खरतरगच्छ युवा परिषद, प्रभावती ख्ंिावसरा, जगदीश गौतम चोपड़ा व अन्य द्वारा मुमुक्षुओं का सम्मान किया गया।

ललिता देसाई, ममता मरड़िया का सम्मान सीमा शील कुमार जैन व कल्पना सुराना ने किया। नरेश चंद्रेश बोहरा गेविंस परिवार, शोभा बोहरा, प्रीति बोहरा, सुरभि बोहरा, अनुराधा बोहरा द्वारा विशेष बहुमान लहंगा-ओढ़ना व सामग्री देकर किया गया। भावा गीत की प्रभावना बोहरा गेविंस परिवार की ओर से कि गई।समस्त गेविन्स परिवार द्वारा बहुमान किया गया। रेखा खिंवसरा, मरड़िया, देसाई, देवेन्द्र लूणिया परिवार की ओर से संघ पूजन किया गया। अवसर पर अशोक चोपड़ा, शांतिभाई वोरा, महेंद्र कपासी, गौतम सुराना, भारत शाह, अजय सुराना, संगीता ललवानी, प्रभा खिंवसरा, रेखा छाजेड़, रीटा शाह की उपस्थिति रही। सीमा शील कुमार जैन के धन्यवाद ज्ञापन से समारोह संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button