परेड मैदान में 13 से होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग एवं मिठाई उत्सव
हैदराबाद, बीते कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हैदराबाद का अंतरराष्ट्रीय पतंग एवं मिठाई उत्सव आगामी 13 से 15 जनवरी तक सिकंदराबाद स्थित परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हॉट एयर बैलून तथा ड्रोन महोत्सव आयोजित किये जाएँगे।
पर्यटन विभाग की प्रबंध निदेशक वल्लुरू क्रांति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पतंग एवं मिठाई महोत्सव 13 से 15 जनवरी तक, हॉट एयर बैलून महोत्सव 16 से 18 जनवरी तक तथा ड्रोन महोत्सव 13 और 14 जनवरी तक आयोजित किये जाएँगे। अंतरराष्ट्रीय पतंग एवं मिठाई महोत्सव के अतिरिक्त राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और राज्य में अधिक संख्या में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से ड्रोन डे के पर हॉट एयर बैलून महोत्सव और ड्रोन महोत्सव जैसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… एकता और अनुशासन का उत्सव : डीजीपी शिवधर रेड्डी ने किया पुलिस बैंड प्रतियोगिता का उद्घाटन
महोत्सवों के समन्वय एवं सुचारू आयोजन हेतु हरित प्लाज़ा में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने की। बैठक में पर्यटन निदेशक सोनी बाला, जनसंपर्क विशेष आयुक्त प्रियंका, डीसीपी रश्मि पेरुमल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



