आईटी मंत्री ने किया महेश्वरम जोन में पुलिस भवन का शिलान्यास
आईटी एवं उद्योग और विधायी मामलों के मंत्री श्रीधर बाबू ने राचकोंडा कमिश्नरेट के अंतर्गत महेश्वरम जोन पुलिस परिसर भवन का शिलान्यास किया।
मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। समारोह में मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस बल को आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि इसे पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक पट्टनम महेंद्र रेड्डी, राचकोंडा पुलिस कमिश्नर जी. सुधीर बाबू, रंगारेड्डी जिला कलेक्टर पी. नारायण रेड्डी, डीसीपी महेश्वरम सुनीता रेड्डी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



