एचबीआर लेआउट केंद्र में झलका ‘किशोरी फेस्ट’ का उल्लास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवतियों और महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम

बेंगलुरु, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस्कॉन संस्था ने एचबीआर लेआउट केंद्र में रविवार को इस्कॉन गर्ल्स फोरम के माध्यम से ‘किशोरी फेस्ट’ के नाम से महिला दिवस का विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्री वरदकृष्ण प्रभु, अध्यक्ष व आशुतोष सिदप्पा , पब्लिक रिलेशन, इन्होंने सभा में एकत्रित महिलाओं में उड़ान भरी और प्रोत्साहन द्वारा उन्हें जीवन में आगे आने में दिशा बताई।

कार्यक्रम में आइस-ब्रेकर सत्र, विभिन्न खेल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ और टीम गतिविधियाँ आयोजित की गईं। महिलाओं की उत्साही भागीदारी से पूरे कार्यक्रम में आनंद, मित्रता और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ, वैदिक रैंप वॉक और नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “Harnessing the Power Within: Insights from the Bhagavad-gita” विषय पर विशेष व्याख्यान रहा।

इसमें भगवद्गीता के संदेश के अनुसार महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा दी गई। इसके बाद मनोरंजक गतिविधियों और लाइव कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन मनोरंजन और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम बनकर सभी प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, आध्यात्मिक प्रेरणा और आपसी जुड़ाव का अनुभव प्रदान कर गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button